Slider Image

Ads Area

सेकेंडरी मेमोरी

सेकेंडरी मेमोरी क्या हैं? (What is Secondary Memory)

  1. Secondary Storage Device को Auxiliary Storage Device भी कहा जाता है।  
  2. यह कम्प्यूटर का भाग नही होती है।
  3. इसमें जो डाटा स्टोर किया जाता है। वह स्थाई होता है। अर्थात् कम्प्यूटर बंद होने पर इसमें स्टोर डाटा डिलीट नही होता है।
  4. इसको कम्प्यूटर में अलग से जोडा जाता है। 
  5.  आवश्यकता के अनुसार इसको भविष्य में इसमें सेव फाईल या फोल्डरों को खोल कर देख सकते है। या इसमें सुधार कर सकते है। 
  6. इसको यूजर के द्वारा डिलिट भी किया जा सकता है।
  7.  इसकी Storage क्षमता अधिक होती है Secondary Storage Device में Primary memory की अपेक्षा कई गुना अधिक डाटा स्टोर करके रख सकते हैं, जो की स्थानांतरणीय (Transferable) होता हैं
  8.  डाटा को ऐक्सेस करने कि गति Primary Memory से धीमी होती है।
  9.  Secondary Memory में फ्लॉपी डिस्क, हार्डडिस्क, कॉम्पेक्ट डिस्क, ऑप्टिकल डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव आदि आते हैं|




    TYPES OF MEMORY


     



    Hard Disk

    1. Hard Disk एक physical disk होती है जिसको हम अपने computer की सभी छोटी बड़ी files store करने के लिये प्रयोग करते है।
    2.  Hard disk और RAM मे ये फर्क होता है कि, Hard disk वो चीज है जो store करने के काम मे आती है, लेकिन RAM उस storage मे रखी चीजो को चलाने के काम में आती है। 
    3. जब हम computer को बन्‍द करते है तो RAM मे पडी कोई भी चीज साफ हो जाती है। लेकिन HDD मे computer बन्‍द होने भी पर data erase नही होता।
    4.  Hard disk के अन्‍दर एक disk घुमती है, जितनी तेज disk घुमती है उतनी ज्‍यादा तेजी से ये Data को store या read कर सकती है। 
    5. Hard disk के घुमने की speed को हम RPM (Revolutions Per Minute) मे नापते है।
    6.  ज्‍यादातर Hard disk 5400 RPM या 7200 RPM की होती है, जाहिर सी बात है 7200 RPM की hard disk 5400 RPM वाली से ज्‍यादा तेज होती है





    Floppy Disk

    1. यह प्लास्टिक की बनी होती है जिस पर फेराइट की परत पड़ी रहती है |
    2.  यह बहुत लचीली प्लास्टिक की बनी होती है| इसलिए इसे फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk) कहते है|
    3.  जिस पर प्लास्टिक का कबर होता है| जिसे जैकेट कहते है| 
    4. फ्लॉपी (Floppy) के बीचों-बीच एक पॉइंट (Point) बना होता है जिससे इस ड्राइव (Drive) की डिस्क (Disk) घूमती है| 
    5. इसी फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk) में 80 डेटा ट्रेक (Data track) होते है 
    6.  प्रत्येक ट्रेक (Track) में 64 शब्द स्टोर (Store) किये जा सकते है| 
    7. यह मेग्नेटिक  टेप (Magnetic tape) के सामन कार्य करती है| जो 360 RPM प्रति मिनिट की दर से घूमती है| जिससे इसकी Recording head के ख़राब हो जाने की समस्या उत्पन्न होती है|




    Optical Disk

    Optical Disk एक चपटा, वृत्ताकार पोलिकर्बिनेट डिस्क होता है, जिस पर डाटा एक Flat सतह के अन्दर Pits के रूप में Store किया जाता हैं इसमें डाटा को Optical के द्वारा Store किया जाता है|
      
                                CD (COMPACT DISC)
     
    1.  ये एक ऐसा ऑप्‍टिकल मीडियम होता है जो हमारे डिजिटल डेटा का सेव करता है। 
    2.  एक स्‍टैंडर्ड सीडी में करीब 700 एमबी का डेटा सेव किया जा सकता है।
    3.  सीडी में डेटा डॉट के फार्म में सेव होता है, दरअसल सीडी ड्राइव में लगा हुआ लेजर सेंसर सीडी के डॉट से रिफलेक्‍ट लाइट का पढ़ता है और हमारी डिवाइस में इमेज क्रिएट करता है।

                                              DVD (Digital Versatile Disc)
    1. देखने में दोनों सीडी और डीवीडी दोनों एक ही जैसे लगते है मगर इनकी डेटा कैपसेटी में अंतर होता है सीडी के मुकाबले डीवीडी में ज्‍यादा डेटा सेव किया जा सकता है।
    2. डीवीडी में यूजर करीब 4.7 जीबी से लेकर 17 जीबी तक डेटा सेव कर सकता है।



    Pen Drive 

    1. Pen Drive को ही Flash Drive के नाम से जाना जाता हैं 
    2. आज कल सबसे ज्यादा Flash Drive का Use डाटा Store करने के लिए किया जाता है
    3.  यह एक External Device है जिसको Computer में अलग से Use किया जाता हैं |
    4.  यह आकार में बहुत छोटे तथा हल्की भी होती हैं, इसमें Store Data को पढ़ा भी जा सकता है और उसमे सुधार भी किया जा सकता हैं |
    5. Flash Drive में एक छोटा Pried Circuit Board होता है जो प्लास्टिक या धातु के Cover से ढका होता हैं इसलिए यह मजबूत होता है |
    6.  यह Plug-and-Play उपकरण है | यह सामान्य रूप से 2 GB, 4 GB, 8 GB, 16 GB, 32 GB, 64 GB, 128 GB आदि क्षमता में उपलब्ध हैं|







    मदरबोर्ड (Motherboard)  
                                                       

       AKASH IT COLLEGE            













होनहार विद्यार्थी